Step Mother Crime Khagaria: सौतेली ममता बनी हैवान, 8 साल की बच्ची की नृशंस हत्या | Khagaria Murder Case
Step Mother Crime Khagaria ने बिहार को दहला दिया है। खगड़िया जिले में एक सौतेली मां ने अपनी 8 साल की मासूम बच्ची को छलनी से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। गांव में मचा हड़कंप, सौतेली मां ने की नृशंस हत्या चौथम (खगड़िया) -: Bihar के Step Mother Crime Khagaria मामले में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब भेलौरी गांव में 8 साल की बच्ची की हत्या सौतेली मां के हाथों कर दी गई। मासूम बच्ची राधा कुमारी की छलनी से गोदकर हत्या की गई। बाप की आंखों में बसा दर्द, बेटी के लिए मां बनी काल मृत बच्ची राधा, भेलौरी गांव के मजदूर लालकुन शर्मा की पुत्री थी। राधा की मां की मौत सात साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद लालकुन ने ममता कुमारी से दूसरी शादी की थी। ममता के चार बेटियां हैं। पूर्व में भी हुई थी एक बच्ची की संदिग्ध मौत गांव वालों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। राधा की बहन की मौत भी कुछ साल पहले संदिग्ध हालात में हुई थी। लेकिन तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव घटना की जानकारी मिलते ही चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार और एसआई उदय मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर…






