Ranji 2025: UP के Medium Pacer Subhasish को मौका, नई Format में बड़ी उम्मीद
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। 2025-26 रणजी ट्रॉफी अब 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक दो चरणों में आयोजित होगी। इस बार प्लेट समूह से एक टीम प्रमोट और एक टीम रेलिगेट होगी। कानपुर में हुई बैठक में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर देने पर भी जोर दिया गया। इन्हीं नामों में शामिल है यूपी का उभरता हुआ मीडियम पेसर गेंदबाज सुभाशीष। पिछले कई सालों से सुभाशीष अपनी धारदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते आए हैं।उनकी खासियत यह है कि बिना बड़ी कोचिंग और टूटी-फूटी किट के बावजूद उन्होंने सुबह-शाम अभ्यास कर अपने खेल को निखारा। स्कूल लेवल से शुरू हुआ उनका सफर अब जिला और राज्य स्तर पार कर रणजी ट्रॉफी की दहलीज तक पहुँच गया है।अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो सुभाशीष 2025 रणजी ट्रॉफी में मैदान पर उतर सकते हैं। यह उनके लिए सिर्फ चयन नहीं बल्कि संघर्ष, मेहनत और जुनून की जीत होगी।


Ranji 2025: UP के Medium Pacer Subhasish को मौका, नई Format में बड़ी उम्मीद
पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत श्योपुर: खेत में जल समाधि की हिला देने वाली तस्वीरें
‘हम फिल्म की रिलीज नहीं रोक सकते क्योंकि…’ Udaipur Files पर दिल्ली HC ने क्या कहा? 30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
मैं नहीं होता, तो 6 बड़े युद्ध चल रहे होते’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अब क्या बोले ट्रंप?
एक मिशन, 14 दिन व तीन आतंकी ढेर; क्यों नाम रखा गया Operation Mahadev? जवानों ने ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम













