मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य
भाजपा प्रकोष्ठों की अहम बैठक: संगठनात्मक विषयों और कार्ययोजना पर हुई मंथन
प्रदेश कार्यालय में रहे वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित


भोपाल ।। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी की मजबूती, विभिन्न संगठनात्मक विषयों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।
बैठक का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किया। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रकोष्ठ-संकुल प्रदेश संयोजक आशुतोष तिवारी और प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह-संयोजक अजय शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

