मध्य प्रदेशराज्य
भोपाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह
केन्द्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री सहित भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल

भोपाल। बुधवार 04 नवंबर को प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा में केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति विशेष रही। इस अवसर पर उन्होंने संबोधन में जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार किया। कांग्रेस और राहुल गांधी के अराजकता फैलाने के प्रयासों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
पदयात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व खजुराहो सांसद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता रही।