Katihar News: एनएच 31 पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत, उप-चालक घायल

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बुधवार सुबह दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल उप-चालक इलाज के बाद अस्पताल से फरार हो गया। घटना कटरिया सिमरगाछ के समीप हुई, जहां टक्कर के बाद कई घंटे तक सड़क जाम रही।

मृतक चालक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले स्थित कक्कड़ घाट निवासी ताल बाबू (उम्र 31 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे में घायल हुए उप-चालक की पहचान भागलपुर जिले के डंका बाजार निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। बालू लदे हाइवा का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि घायल उप-चालक भी अस्पताल से चुपचाप निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा हाइवा भागलपुर की ओर से आ रहा था, जबकि खाली हाइवा कुरसेला की दिशा से आ रहा था। कटरिया सिमरगाछ के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली हाइवा का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एक्सकेवेटर के जरिए केबिन को काटकर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद एनएच 31 पर लगभग चार घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वन-वे ट्रैफिक चालू कर आवागमन बहाल कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार चालक तथा घायल उप-चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।

— धर्म प्रकाश कुमार,
थानाध्यक्ष, कुरसेला

  • Related Posts

    पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत श्योपुर: खेत में जल समाधि की हिला देने वाली तस्वीरें

    पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत श्योपुर में खेत के बीच, पार्वती नदी की बाढ़ ने छीन लिया पूरा संसार… 💔 मौत से पहले आखिरी कोशिश श्योपुर जिले के आमलदा गांव में एक पिता ने बेटे को बचाने के लिए मौत से लड़ाई लड़ी, लेकिन नियति कुछ और ही चाहती थी। पार्वती नदी के उफान में दोनों खेत में ही फंस गए। तस्वीरें चीख-चीखकर बयां करती हैं कि पिता ने अंतिम सांस तक बेटे को बचाने की हरसंभव कोशिश की। 🧑‍🌾 किसान की नियति या काल का प्रहार? राजू यादव और उनका बेटा शिवम खेत की रखवाली में जुटे थे, जब अचानक पार्वती नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। किसान जो दिन-रात खेत में मेहनत करता है, वही खेत कभी उसका काल भी बन जाता है। बिजली, बाढ़, कीट—हर पल एक नया खतरा। 🕳 दो रातों से लापता, आज मिली दर्दनाक सच्चाई परसों रात से परिवार उन्हें ढूंढ रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह, वही खेत उनके लिए श्मशान बन चुका था। दोनों के शव पास-पास पड़े थे—इस बात की गवाही देते हुए कि वे आखिरी पल तक एक-दूसरे से जुदा नहीं हुए। 🖼 एक तस्वीर, जो बोलती है हजारों शब्द यह दृश्य केवल मौत की त्रासदी नहीं, एक पिता की ममता, हिम्मत और पुत्र के प्रति प्रेम की जीवित मिसाल है। यह तस्वीर विचलित करती…

    Continue reading
    एक मिशन, 14 दिन व तीन आतंकी ढेर; क्यों नाम रखा गया Operation Mahadev? जवानों ने ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

     जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया। ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा को मार गिराया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने कैसे ऑपरेशन महादेव की योजना बनाई कई दिनों पहले ही इस ऑपरेशन की तैयारी हो गई थी। इस ऑपरेशन का नाम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित महादेव चोटी के नाम पर रखा गया था। आतंकवादी महादेव चोटी की तलहटी में घने जंगलों में छिपे हुए थे। सुरक्षा बल इलेक्ट्रोनिक उपकरण से लगातार निगरानी कर रहे थे। सेना को जुलाई की शुरुआत में ही संदिग्ध संदेश मिले थे। ऐसे पकड़े गए आतंकी बता दें कि सुरक्षा बलों को चीनी अल्ट्रा-रेडियो संचार के एक्टिव होने की खबर मिली। इसके बाद सेना के जवानों ने यह ऑपरेशन शुरू किया। लश्कर एन्क्रिप्टेड संदेशों के लिए चीनी रेडियो का इस्तेमाल करता है। यह चोटी काफी ऊंचाई पर है, जहां आतंकवादियों को जंगल युद्ध का प्रशिक्षण दिया जाता है। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले 14 दिनों तक लश्कर और जैश के आतंकवादियों पर नजर रखी। पाकिस्तान के इशारे पर किया था हमला सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सुलेमानी ने पहलगाम हमले को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और लश्कर के अपने हैंडलर सज्जाद और काजी सैफ के निर्देश पर अंजाम दिया था। वह दोनों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error

    Enjoy this blog? Please spread the word :)

    Follow by Email
    Instagram
    WhatsApp